Gopalganj News: सरकारी स्कूल के टीचर से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Gopalganj Bihar News: गोपालगंज के बघेजी सरकारी स्कूल में टीचर के साथ मारपीट का कथित वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षा विभाग ने वीडियो की सत्यता और घटना की जांच के निर्देश दे दिए हैं।

Gopalganj Bihar News: बिहार में गोपालगंज के बरौली प्रखंड स्थित बघेजी सरकारी विद्यालय में एक टीचर से मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीचर की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। वीडियो में कुछ लोग एक टीचर के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। टीचर की पहचान विद्यालय के हेडमास्टर संजय कुमार त्रिवेदी के तौर पर बताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Gopalganj News Teacher Assault

बिहार के गोपालगंज में टीचर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बरौली के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए हैं।

End of Feed