गोपालगंज का 'लुटेरा दूल्हा' गिरफ्तार, 3 साल में रचाई 3 शादियां, पत्नियों ने खोला 'धोखेबाज' पति का काला कच्चा चिट्ठा

बिहार के गोपालगंज जिले में बिना तलाक दिए तीन शादी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा तीसरी शादी करने पर पहली और दूसरी पत्नी ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। दोनों पत्नियों ने बताया कि आरोपी दहेज और गहनों की लालच में बार-बार शादी कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बिहार के गोपालगंज जिले से धोखाधड़ी और रिश्तों में बेवफाई का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक व्यक्ति ने तीन शादियां की और पहली दो शादियां में तलाक भी नहीं लिया। यह मामला तब उजागर हुआ जब उसकी पहली पत्नी खुशबू और दूसरी पत्नी गुड़िया ने एक साथ आकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। दोनों महिलाओं ने पति पिंटू पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, शारीरिक हिंसा और धोखे से कई शादियां करने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Bihar News

बिहार के गोपालगंज में एक युवक बिना तालाक दिए रचाई तीसरी शादी (Canva)

मां की बीमारी का बहाना

गिरफ्तारी के बाद आरोपी पिंटू बरनवाल ने अजीबोगरीब सफाई देते हुए खुद को निर्दोष बताया। आरोपी ने दावा किया कि उसने अपनी वृद्ध और बीमार मां की देखभाल के लिए मजबूरन शादियां कीं। पिंटू का आरोप है कि उसकी पहली दोनों पत्नियां उसकी मां को खाना तक नहीं देती थीं, जिसके कारण उसे तीसरी बार घर बसाना पड़ा। आरोपी ने कहा कि उलटा वह और उसकी मां उन्हें खाना बनाकर देती थी।

End of Feed