मुंबई एयरपोर्ट पर चार करोड़ का सोना जब्त; गिलास में छिपाकर बहरीन से हो रही थी तस्करी

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने बहरीन से आए एक यात्री के बैगेज से पानी के गिलास में छिपाकर रखा 3.05 किलो का 24 कैरेट सोना बरामद किया। ये सोना वैक्स के रूप में तस्करी के लिए लाया जा रहा था।

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) मुंबई में गोल्ड स्मगलिंग के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। यहां मुंबई एयरपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई ने करीब 3.9 करोड़ रुपये का तीन किलो से अधिक सोना जब्त किया है।

DRI ने जब्त किया सोना।

DRI ने जब्त किया सोना।

DRI अधिकारियों ने बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि वैक्स के रूप में विदेशी सोना मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के जरिए लाया जा सकता है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए 31 दिसंबर को बहरीन से आ रहे एक भारतीय नागरिक को एयरपोर्ट पर रोका गया। जब उसकी और उसके बैग की जांच की गई तो उसमें वैक्स के रूप में सोने की धूल से भरे 12 कैप्सूल बरामद किए गए। इन कैप्सूल्स को बेहद चालाकी से पानी के गिलासों के अंदर छिपाया गया था। जब इन कैप्सूल का वजन किया गया तो बरामद सोने का कुल शुद्ध वजन 3.05 किलोग्राम पाया गया।

End of Feed