शहर

Baghpat News: छेड़छाड़ के विरोध में लड़की को गर्म कड़ाही में फेंका, 3 आरोपी गिरफ्तार

Baghpat News: बागपत के धनोरा गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। युवती द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उसे गर्म कड़ाही में फेंक दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

बागपत में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को गर्म कड़ाही में फेंका

Photo : iStock

Baghpat News: बागपत से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र में स्थित धनोरा गांव में एक युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। युवती द्वारा घटना का विरोध करने पर उससे कोल्हू की गर्म कड़ाही में फेंक दिया। इस घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को गर्म कड़ाही में फेंका

बागपत के धनोरा गांव में युवती के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़ के दौरान परेशान होकर युवती के विरोध पर उन्होंने उसे गर्म कड़ाही में फेंक दिया गया था। गर्म कड़ाही में फेंके जाने की इस घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता के भाई ने नजदीक स्थित बिनौली थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के भाई ने बताया कि उस दौरान उसकी 18 वर्षीय बहन कोल्हू पर काम कर रही थी। उसी दौरान युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि ये तीनों युवक युवती को काफी समय से परेशान कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इन तीनों युवकों युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसके बाद धक्का मुक्की और हाथापाई हुई, जिसके बाद युवती कोल्हू की गर्म कड़ाही में जा गिरी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article