Giridih News: गिरिडीह में अचानक धंसी जमीन, लंकास्टर अस्पताल परिसर में पड़ीं चौड़ी दरारें; दो इमारतें क्षतिग्रस्त

Giridih News: गिरिडीह में मंगलवार तड़के जमीन धंसने के कारण लंकास्टर अस्पताल के दो भवनों को काफी नुकसान पहुंचा। परिसर और आसपास की जमीन में बड़ी दरारें पड़ गईं। सीसीएल ने इलाके में प्रवेश रोककर निगरानी बढ़ा दी है।

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार तड़के अचानक जमीन धंसने से हड़कंप मच गया। भू-धंसान के कारण कोयला खदान क्षेत्र में स्थित लंकास्टर अस्पताल भी इसकी चपेट में आ गया। जिससे अस्पताल के दो भवनों का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सीसीएल ने इलाके में प्रवेश रोक लगा दी और निगरानी बढ़ा दी है।

giridih hospital

गिरिडीह में अचानक जमीन धंसने से हड़कंप

अस्पताल की इमारतों में आईं बड़ी-बड़ी दरारें

यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे अचानक जमीन धंसने लगी। जिसके कारण अस्पताल परिसर और आसपास की जमीन में चौड़ी दरारें पड़ गईं। अस्पताल की दो इमारतों में भी कई दरारें पड़ गई हैं। घटना के समय अस्पताल में कुछ कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन गनीमत की बात है कि वहां कोई मरीज भर्ती नहीं था।

End of Feed