मां के सामने से 4 साल की बच्ची को उठा ले गया शेर, खेत में मिला शव; वन विभाग की कार्रवाई के बाद पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर

Gujarat: गुजरात के गिर सोमनाथ में एक शेर ने 4 साल की बच्ची को अपना शिकार बना लिया। वन विभाग ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शेर को पकड़ लिया है। जानें पूरी घटना।

Gujarat News: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां ऊना तालुका के दमासा गांव में एक खूंखार शेर ने 4 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। सोमवार शाम करीब 7 बजे हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है।

gujarat news gir lion attack

आक्रोश के बीच फॉरेस्ट टीम ने पकड़ा शेर

मां की आंखों के सामने झपट्टा मार ले गया शेर

जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय मासूम बच्ची हेमांशी अपने घर के बरामदे में अपनी मां सविताबेन के साथ बैठी थी। मां अपने छोटे बेटे को दवा देने और घर के कामों में व्यस्त थी, तभी अचानक एक शेर वहां आ धमका। पलक झपकते ही शेर ने हेमांशी पर हमला किया और उसे अपने जबड़ों में दबाकर उठा ले गया। मां के सामने सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि वह शोर मचाने के अलावा कुछ नहीं कर पाई।

End of Feed