गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना; तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, तीनों की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने आधी रात को मौत को गले लगा लिया, जिससे हर कोई स्तब्ध है।

Ghaziabad Sisters Suicide: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक ऐसी त्रासदी हुई जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। एक रिहाइशी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से तीन सगी बहनों ने एक साथ नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ghaziabad sisters suicide

सांकेतिक तस्वीर

आधी रात को मचा कोहराम

पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 2 बजे की है। जब पूरा शहर सो रहा था, तब इन तीनों बहनों ने यह घातक कदम उठाया। इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे के कारण साफ-साफ नहीं पता चला है। हालांकि स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, तीनों बहनें एक खास मोबाइल गेम की आदी थीं। बताया जा रहा है कि वे अक्सर देर रात तक मोबाइल पर गेम खेला करती थीं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गेम में कोई ऐसा 'टास्क' था जिसने उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया, या फिर गेम की वजह से उपजे मानसिक तनाव ने उन्हें इस अंजाम तक पहुंचाया।

End of Feed