Baghpat News: विशालकाय अजगर का निवाला बने दो बंदर, ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग टीम के रेस्क्यू का वीडियो वायरल

Baghpat Video: बागपत में हिंडन नदी के किनारे करीब 15 फीट लंबा एक अजगर को दो बंदर को अपना निवाला बनाते हुए देखा गया है। इस घटना को देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। अजगर दिखने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा दिया गया है।

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में करीब 15 फीट लंबे अजगर को दो बंदरों को निगलते हुए देखा गया। इस घटना को देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तुरंत वन विभाग को दी गई। अजगर के आबादी वाले क्षेत्र में आने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और जंगली जानवरों के करीब न जाने की हिदायत भी दी है।

रेस्क्यू की वीडियो वायरल

अजगर के बंदरों को निगलने की यह घटना बागपत के हिंडन नदी किनारे स्थित घिटोली गांव की है। यहां एक विशालकाय अजगर को एक के बाद एक दो बंदरों को निगलते हुए देखा गया है। इस घटना से हैरान ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को घटना की सूचना दी। नदी किनारे 15 फुट से लंबे अजगर के दिखने की बाद चंद मिनटों में पूरे गांव में फैल गई और अजगर को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर उमड़ गए।

End of Feed