मेरठ में हत्या के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों बदमाश घायल, हेड कांस्टेबल को भी लगी गोली

Meerut Police Encounter: मेरठ के हस्तिनापुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित था।

Meerut Police Encounter: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पुलिस की हत्या के दो आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके अस्पताल भेज दिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी को भी घायल हो गया। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, तमंचा, कारतूस और हत्या की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Crime (1)

फाइल फोटो

आरोपियों पर 25-25 हजार का था इनाम

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान हस्तिनापुर के गांव किशनपुर के निवासी छंग्गा उर्फ बलवीर (27) और फौता उर्फ मनमीत (27) के रूप में हुई है जो दो अप्रैल को परमजीत सिंह उर्फ गुल्ला की हत्या में संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

End of Feed