Ghaziabad: रैपिड रेल के लिए साहिबाबाद स्टेशन की डगर होगी असाना, यह फुटओवर ब्रिज बनकर तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 05:23 PM IST

Ghaziabad: रैपिड रेल के साहिबाबाद स्टेशन को वसुंधरा से जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। इस एफओबी पर अब इलेक्ट्रिक, फिनिशिंग और रूफिंग का कार्य किया जा रहा है। यह एफओबी एक माह के अंदर यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। स्‍टेशन का निर्माण कार्य भी अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वसुंधरा की तरफ से साहिबाबाद स्टेशन होगा आसान
  • साहिबाबाद बस अड्डे जाने के लिए भी कर सकेंगे एफओबी का प्रयोग
  • सिविल वर्क पूरा, अब चल रहा इलेक्ट्रिक, फिनिशिंग और रूफिंग का कार्य

Ghaziabad: साहिबाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी है। रैपिड रेल के साहिबाबाद स्टेशन को वसुंधरा से जोड़ने के लिए बन रहा फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का सिविल वर्क पूरा हो गया है। नैशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) के अनुसार अब यहां पर इलेक्ट्रिक टीम कार्य कर रही है। इसके अलावा यहां पर फिनिशिंग और रूफिंग का कार्य भी किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह एफओबी एक माह के अंदर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। जिसके बाद इसे खोलने का निर्माण लिया जाएगा। इस फुट ओवरब्रिज के खुलने के बाद वसुंधरा व उसके आसपास रहने वाले लोग बगैर किसी परेशानी के इस एफओबी की मदद से साहिबाबाद स्टेशन पहुंच सकेंगे।

Rapid Rail

रैपिड रेल

इसके अलावा यह फुटओवर ब्रिज का इस्‍तेमाल वसुंधरा की तरफ से साहिबाबाद बस अड्डे आने-जाने वाले यात्री भी कर सकेंगे। यात्रियों को मदन मोहन मालवीय मार्ग को पार करके स्‍टेशन पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फुट ओवरब्रिज की मदद से यात्री सीधे स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर पहुंचेंगे। अधिकारियों ने बताया कि, यह फुटओवर ब्रिज वसुंधरा के लोगों को बड़ी राहत देगा। इसे रैपिड रेल के पहले खंड में यात्रा शुरू होने से पहले ही यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

End of Feed