Ghaziabad: कार पार्किंग के विवाद में दिल्‍ली पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी के बेटे की हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 04:47 PM IST

गाजियाबाद में बीती रात एक युवक की कार पार्किंग के विवाद में ईंट से कुचल कर हत्‍या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शख्स अपने दो दोस्‍तों के साथ एक होटल में खाना खाने गया था, जहां पर कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ। मृतक के पिता की शिकायत में दोस्‍तों के साथ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भोपुरा रोड पर रात करीब 12 बजे हुआ था आरोपियों से विवाद
  • दिल दहला देने वाले हत्‍या के इस मामले में दोस्‍तों पर भी मामला दर्ज
  • आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद पुलिस की पांच टीमें गठित

Ghaziabad News: गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भोपुरा रोड पर कार पार्किंग के विवाद में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एएसआई के बेटे की ईंट से कुचल कर हत्‍या कर दी गई। हत्‍या की यह वारदात एक होटल के बाहर हुई। मृतक की पहचान जावली के रहने वाले अरुण उर्फ वरुण के तौर पर हुई है। दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया। गाजियाबाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने और आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया है, जो लगातार छापे मार कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन सभी आरोपी अभी तक फरार हैं।

Ghaziabad murder

पार्किंग विवाद में ईंट से कुचल कर युवक की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बताया जा रहा है कि अरुण अपने दो दोस्‍तों के साथ भोपुरा रोड स्थित एक होटल पर खाना खाने गए थे। यहां पर कार को पार्क करने को लेकर अरुण का एक अन्य कार सवार दो युवकों के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों युवकों ने अरुण पर हमला बोल दिया और ईंट से इतना पीटा कि अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गाजियाबाद एसपी सिटी 2 ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे के करीब की है। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है, जल्‍द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

End of Feed