इमरान मसूद हाजिर हों! CBI कोर्ट ने कांग्रेस MP को भेजा गैर जमानती वारंट; 40 लाख की हेराफेरी केस...

गाजियाबाद सीबीआई की विशेष अदालत ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के 40 लाख की हेराफेरी मामले में आरोपमुक्ति याचिका को खारिज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 18 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

गाजियाबाद : सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर बड़े एक्शन की तैयारी है। अब सहारनपुर नगर पालिका परिषद से 40 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। गाजियाबाद की सीबीआई की विशेष अदालत ने यह वारंट जारी किया है। मसूद की आरोपमुक्ति याचिका को खारिज करते हुए विशेष न्यायाधीश CBI अरविंद मिश्र ने 18 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

Imran Masood Municipal Council fraud case

कांग्रेस MP इमरान मसूद (फोटो साभार PTI)

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मसूद ने साल 2007 में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रहते हुए फर्जी एफडीआर बनवाकर नगर पालिका परिषद के खाते से पैसे निकाले थे, जिसके बाद उनके हस्ताक्षर से जमा कर मकान खरीदने में खर्च किये गए। संबंधित मामले में तत्कालीन EO नगर पालिका सहारनपुर ने केस दर्ज कराया था। जांच में कोर्ट ने पाया कि उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

End of Feed