मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह बना जानलेवा, पत्नी ने सोते समय पति को उतारा मौत के घाट

मुजफ्फरनगर के नयी मंडी थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोते समय अपने पति की हत्या कर दी। मृतक के पिता ने इस मामले में आरोपी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या का कारण बताया कि उसका पति अपनी पहली पत्नी के कारण उसकी उपेक्षा करता था।

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी थाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के कारण अपने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने सोते समय पति का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

CRIME

फाइल फोटो

मृतक के पिता ने दर्ज कराई शिकायत

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि क्षेत्र के ‘ए टू जेड’ रोड इलाके में शुक्रवार को कविता (30) ने अपने पति संजय कुमार (40) की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक के पिता भोपाल सिंह ने कविता पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने कविता को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed