Meerut News: मेरठ में त्यौहारों से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDए) ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा। विभाग ने खोया मंडी में छापा मारकर लगभग 2500 किलो मिलावटी खोया जब्त किया। जिसे लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड में नष्ट कराया। इसके अलावा विभाग ने अलग-अलग स्थानों से डेढ़ क्विंटल पनीर, दो क्विंटल छेना और कुछ मिठाइयों के नमूने भी जांच के लिए सील किए हैं।
सांकेतिक फोटो (istock)
खोया में दुर्गंध और कसैलापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में मंगलवार सुबह छह बजे एक भार वाहन की जांच की गयी। इस दौरान उसमें करीब 2500 किलोग्राम मिलावटी खोया बरामद किया गया। मौके पर किए गए परीक्षण में खोये से दुर्गंध आने और कसैलापन महसूस होने पर उसके नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया। त्वरित जांच में खोया मिलावटी पाया गया।
डंपिंग ग्राउंट में नष्ट किया खोया
अधिकारी ने बताया कि विभाग ने इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों से डेढ़ क्विंटल पनीर, दो क्विंटल छेना तथा कुछ मिठाइयों के नमूने भी जांच के लिए सील किये हैं। टीम ने मिलावटी खोये को डंपिंग ग्राउंड में नष्ट करा दिया। कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई त्यौहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग की सख्त निगरानी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
(इनपुट - भाषा)
