मेरठ में फिर गरजा 'बाबा का बुलडोजर', दो स्थानों पर अवैध निर्माण ध्वस्त, मार्केट और कॉलोनी मलबे में बदली

Meerut Bulldozer Action: यूपी के मेरठ जिले में MDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ बाबा का बुलडोजर अभियान चलाया गया। इस दौरान सोहराब की मार्केट और गंगानगर की अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया है।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) की टीम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी और कठोर कार्रवाई की है। यहां दो अलग स्थानों पर 'बाबा का बुलडोजर' गरजा। बुलडोजर कार्रवाई के तहत बड़े पैमाने पर अनधिकृत निर्माणों को ढहाया गया। यह कार्रवाई MDA के वाइस प्रेजिडेंट के निर्देश पर की गई है, जिससे यह साफ संदेश दिया गया है कि शहर में अवैध कॉलोनियों या अनधिकृत निर्माणों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किन दो स्थानों पर की गई बुलडोजर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के पहले चरण में बुलडोजर ईदगाह, इंचौली स्थित सोहराब की मार्केट पर चला। मवाना रोड पर बिना किसी मंजूरी के बनाई जा रही आधा दर्जन दुकानें देखते ही देखते मलबे में बदल गया। सोहराब मार्केट के बाद बुलडोजर का रुख बदला और गंगानगर की तरफ आगे बढ़ाना शुरू हुआ। यहां उल्देपुर सिखेड़ा रोड पर आशीष सांगवान द्वारा अवैध रूप से विकसित की गई करीब 19 हजार वर्ग गज की कॉलोनी को कुछ ही समय में जमींदोज कर दिया गया। इस कार्रवाई में कॉलोनी की सड़कों से लेकर बाउंड्रीवाल और सीवर लाइन तक सब कुछ ढहा दिया गया। पूरे इलाके में मलबा ही मलबा दिखाया जा रहा है।

End of Feed