सुहाना सफर ही नहीं, अब मनोरंजन का तड़का भी, गाजियाबाद RRTS स्टेशन पर हर शुक्रवार होगा लाइव म्यूजिक का इंतजाम

Live Music at Ghaziabad RRTS Station: गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर इस शुक्रवार से म्यूजियकल इंवेंट का आयोजन शुरू हो रहा है। यह इंवेट हर शुक्रवार को 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा, इसका नाम "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़" है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इवंटे हर शुक्रवार को 6 से 7 बजे तक होगा आयोजित
  • म्यूजिक आर्टिस्ट्स, बैंड्स आदि को टेलेंट दिखाने का मौका
  • हर शुक्रवार स्टेशन परिसर का माहौल भी संगीतमय

Live Music at Ghaziabad RRTS Station: नमो भारत के यात्रियों के सुहाने सफर में अब जल्द ही मनोरंजन का तड़का लगने वाला है। एनसीआरटीसी 26 जुलाई से 2024 से गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर एक साप्ताहिक म्यूजिकल प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। जिसका नाम "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़" है। यह कार्यक्रम हर शुक्रवार को 6 से 7 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें कई स्थानीय आर्टिस्ट और म्यूजिकल बैंड्स अपना टेलेंट लाइव दिखाकर समा बांधेंगे। यह इवेंट गाजियाबाद RRTS स्टेशन के प्रवेश-निकास गेट नंबर 4 के कॉनकोर्स लेवर पर अनपेड एरिया में आयोजित किया जाएगा।

namo Bharat

नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़

यात्रियों का सफर बनेगा यादगार

नमो भारत अपने यात्रियों को आरामदायक, तनाव मुक्त और सुरक्षित परिवहन सेवा दे कर रहा है। इसी कड़ी में एनसीआरटीसी द्वारा साप्ताहिक म्यूजिक प्रोग्राम "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़" की शुरुआत की जा रही है। जिसके नमो भारत के यात्री यहां म्यूजिकल प्रोगाम का लुत्फ उठा सके और नमो भारत के साथ अपने सफर को और भी यादगार बना सकें। इस स्टेशन में आने-जाने वाले सभी यात्रियों को फ्री में इस म्यूजिकल प्रोग्राम का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। साथ ही स्टेशन परिसर का माहौल भी संगीतमय हो जाएगा।

End of Feed