Ghaziabad News: होटल के कमरे में मिला आईटी इंजीनियर का शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित एक होटल के कमरे में एक आईटी इंजीनियर का शव मिला। पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृश्यता में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस बीच पुलिस परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में एक होटल के कमरे के अंदर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक युवक की पहचान एक आईटी इंजीनियर के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग तीन दिनों से इस होटल में रुका हुआ था।

Police

गाजियाबाद में होटल के कमरे में मिला आईटी इंजीनियर का शव (Photo - Canva)

युवक की मौत का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। पुलिस फिलहाल इस गुत्थी को सुलझाने के लिए होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन तीन दिनों के दौरान कमरे में कौन आया था या युवक के व्यवहार में कोई असामान्य परिवर्तन हुआ था।

End of Feed