वाह रे खाकीधारी, चोरों को ही लूट लिया! दिल्ली में चोरी कर गाजियाबाद भागे, पकड़ाने पर पुलिसवालों ने ही पैसे ऐंठ लिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2023, 11:12 PM IST

Ghaziabad News: दिल्ली पुलिस के इनपुट और चोरी के पीड़ित आलोक शर्मा की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने एसीपी को जांच सौंपी। जांच में आरोप पुष्ट हुए, जिसके बाद 21 जुलाई की रात दोनों सिपाही धीरज चतुर्वेदी और इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दो पुलिसकर्मियों ने ऐसा काम किया है, जिससे खाकी शर्मसार हो गई है। पुलिसवालों के हाथ जब लुटरे लगे तो उसे गिरफ्तार करने के बजाय उन्होंने उन्हें ही लूट लिया और फिर भगा दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

ghaziabad crime

गाजियाबाद में पुलिस ने ही चोर को लूट लिया! (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed