Ghaziabad: गाजियाबाद के सीकरी रोड पर दुकान खाली कराने को लेकर बेखौफ बदमाशों द्वारा की गई कई राउंड फायरिंग (Firing) के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गाजियाबाद एसएसपी (SSP) ने इस मामले में मोदीनगर कोतवाल योगेंद्र सिंह व साहब नगर चौकी प्रभारी सतीश कुमार की लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इन दोनों पुलिस अधिकारियों (Police Officers) के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है। जिसके बाद अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज जी
बता दें कि बीते मंगलवार की सुबह सीकरी रोड पर दुकान खाली कराने के लिए बदमाशों ने 15 राउंड से ज्यादा हवाई फायरिंग करने के साथ मारपीट की थी। यह पूरा घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। मोदीनगर कोतवाली पर आरोप है कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने में विफल रहे हैं। दिवाली के कारण पुलिस को शासन स्तर से अलर्ट रहने के आदेश थे। इसके बाद भी मोदी नगर कोतवाली क्षेत्र में लापरवाही और ढिलाई बरती गई। जिसके कारण एसएसपी द्वारा सख्त एक्शन लिया गया।
