Ghaziabad News: गाजियाबाद वासियों को न्यू ईयर गिफ्ट, जनवरी से इन क्षेत्रों में मिलेगा ‘गंगाजल’

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 07:56 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद वासियों को नए साल तोहफा मिल गया है। यहां के लोगों को पीने के लिए अमृत यानी गंगा का पानी मिलेगा। प्लांट का निर्माण पूरा होने के बाद यहां पर मशीनें भी लगा दी गई हैं, जिनका परीक्षण 15 जनवरी के बाद किया जाएगा। 12.05 क्यूसेक गंगाजल आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार कॉलोनी में आपूर्ति किया जाएगा। जल निगम की ओर से 304 करोड़ की लागत से 50 क्यूसेक कैपेसिटी का गंगाजल प्लांट बनाया जा रहा है। यह प्लांट आवास विकास परिषद और नोएडा ओथॉरिटी की साझेदारी में बन रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्लांट से 12.05 क्यूसेक गंगाजल सिद्धार्थ विहार कॉलोनी को मिलेगा
  • 304 करोड़ की लागत से किया गया है प्लांट का निर्माण
  • 15 जनवरी 2023 को किया जाएगा प्लांट का ट्रायल

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। आने वाले नए साल में यहां के लोगों को पीने के लिए अमृत यानी गंगा का पानी मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ विहार और नोएडा में 50 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति के लिए बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट की बाधा दूर हो गई है। बता दें कि एक व्यक्ति की निजी भूमि पाइप लाइन बिछाने में बाधक बन रही थी।

Ghaziabad News  (2)

गाजियाबाद के इन इलाकों को मिलेगा जनवरी-2023 से गंगाजल। (सांकेतिक तस्वीर)

अब जल निगम और भूमि के मालिक के बीच समझौता हो गया है। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक अब शेष रहे कामों को जनवरी 2023 तक पूरा कर इसे शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक सिद्धार्थ विहार में जल निगम की ओर से 304 करोड़ की लागत से 50 क्यूसेक कैपेसिटी का गंगाजल प्लांट बनाया जा रहा है। यह प्लांट आवास विकास परिषद और नोएडा ओथॉरिटी की साझेदारी में बन रहा है।

End of Feed