Ghaziabad: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में स्थित संगम विहार कॉलोनी के एक डेयरी में देर रात भीषण आग लगने का दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस आग में झुलसने से डेयरी में बंधे 8 पशु और इस डेयरी के बुजुर्ग संचालक की मौत हो गई। यह आग इतना भीषण था कि, कुछ ही देर में सबकुछ जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने के बाद पहुंची अग्निशमन की करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने घंटों की मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस अब घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।
डेयरी में आग लगने से बुजुर्ग व्यक्ति और 8 पशुओं की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जानकारी अनुसार, यह डेयरी बेहटा हाजीपुर नहर रोड पर स्थित था। डेयरी में रात करीब 11:45 पर आग की भीषण लपटे उठने लगी। आग देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा था कि, उस समय डेयरी में करीब 20 पशु बंधे हुए थे। लोगों ने इन पशुओं को खोलकर बाहर निकालना शुरू किया, लेकिन आग इतनी जबरदस्त थी कि, डेयरी में बंधे 8 पशु नहीं निकाले जा सके और वे आग में जल गए।
