Ghaziabad: गाजियाबाद में रविवार दोपहर से दो दिन तक कई रूट पर डायवर्जन, जानें ट्रैफिक प्‍लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 11:23 PM IST

Ghaziabad Traffic Diversion: छठ पूजा को लेकर गाजियाबाद के ट्रैफिक प्‍लान में बड़ा बदलाव आया है। कल यानी रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर सोमवार को छठ पूजा खत्‍म होने तक कई रास्‍तों पर ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्ड भी रहेगा ।

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार दोपहर 12 बजे से कई रूट हो जाएंगे डायवर्ड
  • सोमवार को छठ पूजा खत्‍म होने तक रूट रहेंगा डायवर्ड
  • रूट डायवर्जन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के ट्रैफिक प्‍लान में रविवार से बड़ा बदलाव आने वाला है। छठ महापर्व के मद्देनजर लोगों की सुविधा को ध्‍यान में रखकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर आगामी सोमवार तक छठ पूजा को लेकर शहर के कई रूट पर डायवर्जन रहेगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। जो सोमवार को छठ पूजा की समाप्ति तक जारी रहेगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 12 बिंदुओं पर यह प्लान तैयार किया है।

ghaziabad traffic police

देर रात वाहन चालकों की चेकिंग करती गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस

इस ट्रैफिक प्‍लान के अनुसार, गाजियाबाद के नया बस अड्डा से होकर मोहननगर की तरफ जाने वाले भारी वाहन पर आगामी आदेश तक पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इन भारी वाहनों को न्यू लिंक रोड सिद्धार्थ विहार और एनएच-9 से होकर गुजरना पड़ेगा। इसी तरह मोहननगर से मेरठ तिराहा की तरफ से होकर शहर में आने वाले भारी वाहनों पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को मोहननगर से यूपी-गेट और एनएच-9 से होते हुए निकाला जाएगा। वहीं, नदी के घाट पर छोटे वाहनों की भीड़ कम करने के लिए भी यह नियम कार व अन्‍य वाहनों पर भी लागू रहेगा।

End of Feed