Ghaziabad News: शेषनाग द्वार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन नहीं... मोहन नगर चौराहे से आनंद विहार तक बनेगा मॉडल रोड; जानें प्लान में बदलाव की वजह

Ghaziabad News: गाजियाबाद की चार सड़कों का विकास मॉडल रोड के रूप में किया गया था। लेकिन कुछ कारणों के चलते इसमें शेषनाग द्वार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क को हटाकर मोहन नगर चौराहे से वैशाली मेट्रो स्टेशन होकर आनंद विहार तक जाने वाली सड़क को शामिल किया गया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में लंबे समय से मॉडल रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। मॉडल रोड के रूप में शेषनाग द्वार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक सड़क को विकसित किया जाना था। लेकिन अब इस फैसले में बदलाव किए गए हैं। शेषनाग द्वार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की बजाय अब, मोहन नगर से वैशाली मेट्रो स्टेशन होकर आनंद विहार तक करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क का विकास किया जाएगा। इस सड़क का कायाकल्प करने की तैयारी करते हुए नगर निगम के निर्माण विभाग ने सर्वे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बता दें कि मॉडल रोड परियोजना के डीपीआर में तीसरी बार संशोधन किया गया है। स्थानीय अधिकारी संशोधित डीपीआर को लेकर मंगलवार को लखनऊ जाएंगे, जहां इस पर चर्चा की जाएगी।

Ghaziabad Municipal Corporation

मोहन नगर चौराहे से आनंद विहार तक बनेगा मॉडल रोड

क्यों बदला गया मॉडल रोड का प्लान

नगर निगम के निर्माण विभाग और अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी ने मॉडल रोड में विकसित करने के लिए चार सड़कों की मैपिंग की थी। इसमें शेषनाग द्वार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क को भी चुना गया था। लेकिन इस सड़क के बीच जल निगम की बड़ी सीवर लाइन है। इसे शिफ्ट करना भी संभव नहीं है। इस कारण सड़क को हटाकर मोहन नगर चौराहे से वैशाली मेट्रो स्टेशन, डाबर तिराहा से आनंद विहार को जोड़ने वाली सड़क का चयन मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के लिए किया गया। अब, नगर निगम द्वारा इस सड़क का सर्वे करवाया जाएगा।

End of Feed