Ghaziabad News: फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर एक साल तक नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, तीनों आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 20, 2023, 07:30 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक नाबालिग को फिल्मों में अभिनेत्री का रोल दिलाने का सपना दिखाकर उसके साथ एक साल तक उसका रेप किया।

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक नाबालिग को फिल्मों में अभिनेत्री का रोल दिलाने का सपना दिखाकर उसके साथ एक साल तक बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि किशोरी 10वीं की छात्रा है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad Rape Case

फिल्म में काम दिलाने के नाम पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक मोदीनगर की रहने वाली इस छात्रा की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से पहचान हुई थी। बाद में फोन पर दोनों की बातें होने लगी। आरोपी युवक ने फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ बताते हुए किशोरी को अपनी बातों के जाल में फंसाकर उसे होटल में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिल्म में काम दिलाने के नाम पर युवक ने दो अन्य युवकों से किशोरी का परिचय कराया। उसके बाद उन दोनों ने भी किशोरी के साथ दरिंदगी की। इस 17 वर्षीय किशोरी के पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

End of Feed