Ghaziabad: पिता को फोन कर बोला- बेटी से करा दो शादी वरना कर लूंगा अपहरण, एक घंटे बाद युवती हुई किडनैप

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 10:44 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्‍यक्ति ने पहले एक किसान को फोन कर धमकी दी कि, अपनी बेटी से मेरी शादी करा दो, नहीं तो अपहरण कर लेंगे। इसके करीब एक घंटे बाद बेटी गायब हो गई। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad: गाजियाबाद में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में पहले पिता को बेटी के अपहरण की धमकी दी गई और फिर एक घंटे के अंदर ही युवती का अपहरण कर लिया गया। इस घटना से डरा पिता कुछ दिनों तक रिश्‍तेदारों के साथ मिल बेटी की तलाश करता रहा, लेकिन जब बेटी नहीं मिली तो पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीड़ित पिता ने बताया कि, एक अज्ञात युवक ने उसे फोन कर धमकी दी थी कि, अपनी बेटी से शादी कर दो नहीं तो बेटी का अपहरण कर लेंगे। मना करने के करीब एक घंटे बाद ही बेटी का अपहरण हो गया।

Ghaziabad news

गाजियाबाद में युवती का अपहरण।

यह पूरी घटना बीते 14 सितंबर का है, लेकिन इस मामले में रिपोर्ट अब दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता व्‍यक्ति किसान हैं, वहीं गायब हुई उनकी बेटी एक कॉलेज की छात्रा है। पीड़ित पिता के अनुसार, 14 सितंबर की शाम को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि, वह छात्रा से प्रेम करता है उससे शादी करना चाहता है। इसलिए शादी के लिए हां बोल दो, नहीं तो बेटी का अपहरण कर लेंगे। पीड़ित ने कहा कि, मैंने उसे डांट कर फोन रख दिया।

End of Feed