Ghaziabad: शराब तस्करी के लिए चुराई एंबुलेंस, बिहार की नंबर प्लेट लगा रहे थे आरोपी; पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

गाजियाबाद से एंबुलेंस चोरी कर बाप-बेटे ने बिहार में शराब तस्करी की योजना बनाई। लेकिन पुलिस ने गाड़ी का नंबर प्लेट बदलते समय उन्हें धर दबोचा। एंबुलेंस में लगे जीपीएस ट्रैकिंग की मदद से पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad Ambulance Theft: बिहार में शराब ले जाने के लिए तस्करों ने एक नया पैंतरा अपना लिया। आरोपियों ने शराब तस्करी के लिए एंबुलेंस ही चुरा ली। ये हैरान करने वाला मामला यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है। जहां बाप-बेटे ने मिलकर एक एंबुलेंस चोरी की। आरोपी इसे मेरठ ले गए और गाड़ी की नंबर प्लेट बदलने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को इसकी खबर लग गई और छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Crime (1)

फाइल फोटो

कब चोरी हुई एंबुलेंस?

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद के पटेल नगर थर्ड के उदलनगर के निवासी राजीव चौहान ने 15 जून को पुलिस के पास चोरी की एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी एंबुलेंस पंकज टेलर की दुकान के सामने खड़ी थी। जिसे सुबह करीब 4 बजे कुछ लोग चुरा ले गए। इस एंबुलेंस में जीपीएस लगे होने की वजह से पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की। जिसके बाद कंट्रोल रूम ने आसपास के जिलों को भी अलर्ट भेजा। जिसके आधार पर मेरठ पुलिस को लीड मिली और एंबुलेंस की तलाश शुरू हुई।

End of Feed