Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी,घर बैठे एक क्लिक में मिलेगी 66 सेवाएं

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों के लिए एक ऐप लॉन्च की गई है। इस ऐप के माध्यम से नगर निगम से संबंधित करीब 66 सेवाएं उपलब्ध है। इस ऐप का प्रयोग कर आप शिकायत भी कर सकते हैं, फॉर्म भी भर सकते हैं। इसके साथ ही ई-लाइब्रेरी, सीबीएसई सिलेबस आदि सुविधाएं भी उपलब्ध है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। इसी बीच गाजियाबाद के लोगों के लिए एक नई ऐप लॉन्च की गई है। इस ऐप का उपयोग कर आप शहरवासी नगर निगम से जुड़ी एक या दो नहीं कुल 66 सेवाओं का घर बैठे लाभ उठा सकते हैं। जहां पहले शिकायतों का समाधान होने में 4 से 6 महीने का समय लगता था। अब उन्हें पूरा करने में चंद घंटों का समय लगेगा। ऐप के माध्यम से आपके द्वारा की गई शिकायत या किसी अन्य सुविधा के लिए भरे गए फॉर्म का स्टेट्स जान सकते हैं। मंगलवार यानी आज से आम जनता ऐप का उपयोग कर सकती है।

Ghaziabad 311 App

गाजियाबाद 311 ऐप लान्च

बता दें कि इस ऐप का नाम गाजियाबाद-311 है। ऐप को तैयार करने के लिए दिल्ली, इंदौर जैसे कई बड़े नगर निगमों का अध्ययन किया गया है। उसके आधार पर गाजियाबाद-311 ऐप को तैयार कर हिंदी भवन में महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा लॉन्च किया गया था।। न केवल शिकायत आदि के लिए बल्कि इस ऐप का प्रयोग कर ऑनलाइन पढ़ाई भी की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, इस ऐप पर ई-लाइब्रेरी के साथ कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक सीबीएसई के सिलेबस व पाठ्यक्रम सामग्री भी मिल जाएगी।

End of Feed