हरनंदीपुरम के लिए जमीन खरीदने पर खर्च होंगे 2300 करोड़, NCR में बसेगा नया आधुनिक शहर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने नई आवासीय योजना 'हरनंदीपुरम' को मंजूरी दी है। योजना के लिए सर्किल रेट से चार गुना दाम पर जमीन की खरीद की जाएगी। जीडीए इसके लिए 2384 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में है।

Harnandipuram Township Scheme: नई टाउनशिप हरनंदीपुरम योजना जल्द ही तेजी से विकसित होने वाली है। मंगलवार को हुई गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDA) बोर्ड बैठक में पांच गांवों के किसानों की जमीन खरीदने की दर को मंजूरी मिल गई। इसके लिए GDA 2,384 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इन गांवों की कुल 336.844 हेक्टेयर जमीन सर्किल रेट से चार गुना अधिक दर पर खरीदी जाएगी। संबंधित किसानों को इसमें 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट भी दिए जाएंगे।

Harnandipuram Township Scheme

GDA ने हरनंदीपुरम योजना को दी मंजूरी

सभी प्रस्तावों पर मिली मंजूरी

मंगलवार को मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में GDA बोर्ड अध्यक्ष और मेरठ मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता GDA की 169 वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें सभी 23 प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई। GDA उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने यह जानकारी दी कि हरनंदीपुरम के लिए मथुरापुर, शमशेर, चंपतनगर, भनेरा-खुर्द और नंगला फिरोज मोहनपुर गांवों की जमीन पुनरीक्षित सर्किल रेट के चार गुना अधिक दर पर खरीदी जाएगी। सितंबर 2024 में जिले के सर्किल रेट का पुनरीक्षण किया गया था।

End of Feed