Ganga Expressway का अपडेट : मेरठ से बदायूं तक 130 किमी के हिस्से में अगले महीने से फर्राटा भरने की कर लें तैयारी!

उत्तर प्रदेश में एक लंबा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हां, मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे का पहला 130 किलोमीटर का हिस्सा मेरठ से बदायूं तक बनकर लगभग तैयार है और नवंबर में वाहनों के लिए खुल सकता है। मेन कैरिजवे, स्ट्रीटलाइट्स, कैमरे, टोल प्लाजा और कंट्रोल रूम का काम लगभग पूरा हो चुका है।

Ganga Expressway Update: देश की विकास को रफ्तार देते हैं यहां के बड़े-बड़े और शानदार एक्सप्रेसवे। यही कारण है कि देशभर में एक के बाद एक एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। फिर चाहे वह देश का सबसे लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हो या दूसरा सबसे समृद्धि एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और कई अन्य। जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कई एक्सप्रेसवे बने हैं और कुछ बन रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में गंगा एक्सप्रेसवे है, जो पूर्व और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा। इसी एक्सप्रेसवे को लेकर कुछ अपडेट है, जो आपके लिए जानना जरूरी है।

Ganga Expressway (1)

गंगा एक्सप्रेसवे

130 किमी में गाड़ियां मारेंगी फर्राटा

यूपी सरकार और यहां की जनता को लंबे समय से गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का इंतजार है। पहले माना जा रहा था कि इसी साल जनवरी-फरवरी में हुए प्रयागराज कुंभ मेले से पहले इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। अब इस एक्सप्रेसवे को लेकर अच्छी खबर ये है कि इसका पहला 130 किलोमीटर का हिस्सा लगभग तैयार है। यह हिस्सा मेरठ से बदायूं तक फैला है और माना जा रहा है कि इसे नवंबर में वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। मतलब नवंबर के अंत तक गाड़ियां इस गंगा एक्सप्रेसवे के 130 किमी के स्ट्रैच पर फर्राटा भर सकती हैं।

End of Feed