Ghaziabad News: ट्रोनिका सिटी में तीन युवकों ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad News: ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद में तीन युवकों ने झाड़ियों में खींच कर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन युवकों ने एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना का अंजाम दिया है। इस घटना के बाद घर पहुंच कर पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद इन अज्ञात युवकों के खिलाफ युवती और उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Gang Rape Case in Tronica City Ghaziabad While Learning Scooty

गाजियाबाद में युवती के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता युवती अपने दोस्त के साथ स्कूटी सीख रही थी। इसी दौरान अचानक आए तीन युवकों ने उसे जबरन झाड़ियों में खींच लिया और इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों को पकड़ने में लगे है अधिकारी। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती के साथ युवकों ने बारी-बारी से रेप किया। गैंग रेप की इस घटना के बाद पुलिस ने जल्द एक्शन लेते हुए मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की सच्चाई जानने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।

End of Feed