Valentine Week 2023: खाने के शौकीन लोगों के लिए गाजियाबाद किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां के रोड साइड से लेकर चौक-चौराहों और पतली-पतली गलियों तक में आपको कई लजीज स्ट्रीट फूड्स का स्वाद मिल जाएगा। इन स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लेने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। अगर आप और आपकी पार्टनर स्ट्रीट फूड्स के दीवाने हैं और इस वैलेंटाइन गाजियाबाद की गलियों में इन स्ट्रीट फूड्स का स्वाद ले सकते हैं। यहां के चाट, मूंगलेट, दही भल्ले आदि जैसे कई ट्रेडिशनल स्ट्रीट फूड का स्वाद आपको हर गली में मिल जाएगा। आइये जानते हैं गाजियाबाद के कुछ फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में।
गाजियाबाद में लें इन स्ट्रीट फूड्स का स्वाद
