Muzaffarnagar: पेपर मिल में धमाका, चपेट में आए एक कर्मचारी की मौत, चार झुलसे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित वीर बालाजी पेपर मिल में रविवार तड़के हुए विस्फोट हो गया। हादसेमें शिफ्ट इंचार्ज अंकित शर्मा की मौत हो गई, जबकि चार कर्मचारी झुलस गए। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

Muzaffarnagar Paper Mill Blast: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ी घटना हुई है। रविवार को एक कंपनी में काम करते हुए धमाका हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की जान चली गई, जबकि अन्य 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घटना थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी स्थित वीर बालाजी पेपर मिल में हुई।

muzaffarnagar factory blast

धमाके की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

जानकारी के मुताबिक, वीर बालाजी पेपर मिल में सुबह तड़के विस्फोट हुआ था। तेज धमाके के साथ मशीन का पार्ट बिखर गया। दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया। घटना के समय कंपनी का शिफ्ट इंचार्ज अंकित शर्मा यहां मौजूद था, जो चपेट में आ गया। अन्य 4 कर्मचारी भी इस दौरान झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

End of Feed