Ghaziabad News: वसुंधरा में महिला के गले से चेन लूटकर बदमाश फरार, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 1 में चेन स्नेचिंग की एक घटना सामने आई है। यहां सड़क पर जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन तोड़ी और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में क्राइम बढ़ता जा रहा है। चोरी और मारपीट के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इस बीच गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 1 वैशाली में चैन स्नैचिंग का एक मामला सामने आया है। यहां बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने सड़क पर चल रही महिला के गले से चेन को लूटकर वहां से फरार हो गए। चेन स्नेचिंग की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चेन स्नेचिंग का मामला कोतवाली इंदिरापुरम सेक्टर 7 के पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है।

police

वसुंधरा में महिला के गले से चेन लूटकर बदमाश फरार

यहां देखें वीडियो

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर ट्रॉली बैग लेते हुए चल रही है। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उसमें से एक बदमाश ने महिला के गले से चेन खींच ली। चेन स्नेचिंग की इस घटना में महिला गिर गई। स्नेचिंग का ऐसा ही एक मामला 3 जुलाई को सामने आया था। यहां कुछ बदमाशों ने महिला का मोबाइल लूटा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

End of Feed