यूट्यूबर वंशिका हापुड़ का एक और वीडियो वायरल; अब पिता के साथ झगड़े का आया Video

उत्तर प्रदेश के हापुड़ की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वंशिका एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में उनका अपने पिता से झगड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखीं। इससे पहले वंशिका का अपनी मां के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। मां ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें वंशिका और उसके मैनेजर हिमांशु पर संपत्ति और जेवरात हड़पने का आरोप लगाया गया है।

Vanshika Hapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वंशिका हापुड़ एक बार फिर विवादों में है। इस बार वंशिका का अपने पिता के साथ झगड़ा करते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पिता के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गालियां देती दिख रही है। वीडियो में वंशिका के पिता उसे रोकते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि वह उसकी शक्ल भी नहीं देखना चाहते।

मां के साथ वायरल हुआ था वीडियो

इस वीडियो में वंशिका अपने पिता से लड़ते-झगड़ते समय अपनी मां पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए सुनाई दे रही है। बता दें कि दो दिन पहले ही वंशिका का अपनी मां के साथ मारपीट और विवाद का वीडियो भी सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी।

End of Feed