Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लपटों में घिरा युवक; ऐसे बची जान

गाजियाबाद के खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के बाद अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक युवक आग की लपटों में घिर गया। उसने आग से बचने के लिए नाले में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक ट्रांसफार्मर अचानक तेज धमाका हुआ और आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं, जिससे आसपास मौजूद कई लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। इस दौरान एक युवक आग की लपटों में बुरी तरह घिर गया। उसने अपनी जान बचाने के लिए नाले में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

Ghaziabad fire

ट्रांसफार्मर में आग लगने से लपटों में घिरा युवक

शॉर्ट सर्किट के कारण फटा ट्रांसफार्मर

यह हादसा शुक्रवार को गाजियाबाद के खोड़ा मकनपुर नगर पालिका क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जांच में ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे उसका ऑयल दूर तक जा गिरा। जिसकी चपेट में 5 लोग आ गए। इस दौरान एक युवक के कपड़ों में भी आग लग गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों में घिरा युवक सड़क पर भागते हुए नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

End of Feed