Ghaziabad: सीकरी खुर्द में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर, 1 की मौत

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित सीकरी खुर्द में लेंटर गिरने के हादसे में 7 लोगों के दबने की पुष्टि हुई है। एसडीएम कोमल पंवार के मुताबिक एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक और बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीकरी खुर्द गांव में एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर डालते समय अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। NDRF, पुलिस विभाग और फायर ब्रिगेड और की टीमें लगी हुई हैं।

ghaziabad news building collapse

मोदीनगर में गिरी इमारत

सुबह करीब 8:30 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सीकरी खुर्द गांव में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह करीब 8:30 बजे जब मजदूर मकान की छत पर लेंटर डालने का काम कर रहे थे, तभी अचानक पूरा ढांचा नीचे आ गिरा। इस भयानक हादसे की चपेट में आकर वहां काम कर रहे 6-7 मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिसकी पुष्टि प्रशासन के कर दी है। मौके पर राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहीं मोदीनगर की एसडीएम कोमल पंवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में कुल 7 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर थी, जिन्हें एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मिलकर बाहर निकाल लिया गया है।

End of Feed