गौतम हत्याकांड: शाहजहांपुर में हत्यारोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, घर पर चिपकाये गये नोटिस

Shahjahanpur Gautam Murder Case:अधिकारियों ने बताया कि कांट कस्बे में गत शुक्रवार रात में गौतम मौर्य की समीर अली नाम के युवक ने धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी थी।

Shahjahanpur Gautam Murder Case: शाहजहांपुर में प्राधिकारियों ने उस व्यक्ति के मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की, जिस पर 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। प्राधिकारियों का आरोप है कि संबंधित मकान का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।नगर पंचायत ने आरोपी के मकान को अवैध रूप से निर्मित कराये जाने का आरोप लगाते हुए घर पर नोटिस चस्पा किये हैं।

bulldozer

बुलडोजर एक्शन (फाइल फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि कांट कस्बे में गत शुक्रवार रात में गौतम मौर्य की समीर अली नाम के युवक ने धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी थी।अधिकारियों ने बताया कि समीर अली कथित तौर पर इस बात से नाराज था कि मौर्य ने उसकी बहन के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।

End of Feed