Cylinder Blast in Baramulla: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। गैस सिलेंडर ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है और स्थिति का आकलन कर रही है। यह घटना बारामूला के सोपोर की बताई जा रही है, जहां एक कस्बे में सिलेंडर ब्लास्ट किया है।
घटनास्थल की फोटो।
मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि सिलेंडर ब्लास्ट कैसे हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है।
