Sahibganj Flood: साहिबगंज में गंगा का रौद्र रूप, 1100 घर बाढ़ की चपेट; खाने-पीने के पानी का संकट गहराया

Sahibganj Flood News: साहिबगंज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात गंभीर हैं। गदाई दियाराह के करीब 1100 घरों के 3400 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 14 टोलों का संपर्क शहर और प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है।

Sahibganj Flood News: झारखंड के साहिबगंज जिले में गंगा नदी लगातार उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल और बिहार की सीमा से लगे गदाई दियाराह इलाके में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। करीब 1100 घरों के 3400 लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई परिवारों के सामने सुरक्षित जगह, भोजन और पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।

Sahibganj Flood

गंगा का जलस्तर बढ़ा, साहिबगंज में 1100 घर बाढ़ से प्रभावित

पानी में डूबे घर और खेत

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण गदाई दियाराह के 14 टोलों का संपर्क साहिबगंज शहर, बाजार और प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस चुका है। कई परिवारों के आशियाने पानी में डूब गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों की खेती की जमीन भी जलमग्न हो गई है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed