Punjab News: महीनों से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह गिरफ्तार, पटियाला पुलिस का बड़ा एक्शन

पंजाब के AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को रेप केस में पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई महीनों से वे फरार थे और घोषित अपराधी भी थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

लंबे समय से फरार चल रहे पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे एक रेप केस में पिछले साल सितंबर से फरार चल रहे थे और घोषित अपराधी थे। पुलिस ने उन्हें कई बार पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हर बार बच निकले। लेकिन अब पटियाला पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Arrest

सांकेतिक फोटो

धोखे से शादी और शोषण के आरोप

हरमीत सिंह के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को पटियाला के सिविल लाइंस थाने में रेप केस दर्ज किया गया था। जीकरपुर की रहने वाली एक महिलाने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना है कि पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए, जबकि वह पहले से शादीशुदा थे। महिला का यह भी आरोप है कि विधायक ने उससे 2021 में शादी भी की और बाद में उसका यौन शोषण करते रहे। महिला का आरोप है कि विधायक ने उसे धमकाया और अश्लील सामग्री भेजी। इस मामले में लगातार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उन्हें घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित कर दिया था।

End of Feed