शहर

Katihar Road Accident: कटिहार में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर, 4 लोगों की मौत

बिहार के कटिहार में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। सभी सावन माह के सोमवार में गंगा स्नान करने जा रहे थे।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कटिहार: जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल के प्रभारी पुलिस अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, सभी मृतक ‘‘सावन सोमवार’’ के पावन अवसर पर गंगा में स्नान करने के लिए एक घाट की ओर जा रहे थे।

पूर्णिया जिले से आए थे बाइक सवार

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकराई, जिससे सभी पक्की सड़क पर गिर गए। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल की। अधिकारी ने कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में से दो स्थानीय थे, जबकि दो अन्य पड़ोसी पूर्णिया जिले से आए थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article