गुजरात : गांधीनगर में केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत

गुजरात के गांधीनगर जिले के छत्राल जीआईडीसी स्थित कोविका कलर कंपनी में गुरुवार को बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी में आग लग गई।

गुजरात के गांधीनगर जिले के छत्राल जीआईडीसी स्थित कोविका कलर कंपनी में गुरुवार को बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी में आग लग गई। गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमशेट्टी ने इसकी पुष्टि की है।

Gujarat boiler explosion

गांधीनगर में केमिकल कंपनी में बॉयलर फटा (फोटो-ANI)

जानकारी के मुताबित, गुरुवार की शाम कलोल तालुका स्थित छत्राल GIDC की कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट केमिकल कंपनी में जोरदार धमाका हुआ। केमिकल प्लांट के रिडक्शन वेसल और बॉयलर में प्रेशर बढ़ने से ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है। धमाके की चपेट में आकर पास में काम कर रहे चार मजदूर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से झुलस गए। चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विनोदकुमार सिंद, टेडा देहारी, लभण मीणा और सिंकंदर देहरी के रूप में हुई है।

End of Feed