असम में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ी; 45 हजार से अधिक लोग प्रभावित,हिमंता ने अमित शाह से की बात

असम में लगातार हो रही बारिश के बीच बाढ़ की स्थिति सोमवार को और गंभीर हो गई। राज्य के पांच जिलों में 45,500 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि धेमाजी जिले में तेज बहाव में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है।

असम में सोमवार को बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई। राज्य के पांच जिलों में 45,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा से इसे लेकर फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने हिमंत को संकट से निपटने में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

असम में बाढ़।

असम में बाढ़। (फोटो- pti)

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा दैनिक बाढ़ रिपोर्ट में बताया गया है कि धेमाजी जिले के जोनाई उपमंडल में एक व्यक्ति तेज पानी में बह जाने के बाद लापता हो गया।

End of Feed