सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत 4 की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी

Seemapuri Building Collapse: नई सीमापुरी इमारत हादसे में अब तक मलबे से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से 8 घायलों को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक गर्भवती महिला समेत 4 लोगों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है।

Seemapuri Building Collapse: देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में बुधवार दोपहर एक बेहद खौफनाक हादसा सामने आया। शाहदरा के नई सीमापुरी (ईदगाह मछली मंडी) इलाके में E-ब्लॉक स्थित करीब 25 गज के प्लॉट पर बनी चार मंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत गिरते ही इलाके में तेज धमाके जैसी आवाज हुई और चारों तरफ धूल का गुबार छा गया, जिससे स्थानीय लोगों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के बाद प्रशासन और राहत बचाव टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक मलबे से कुल 11 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, हालांकि इस बीच 4 लोगों की मौत की पुष्टि होने से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।

End of Feed