दिल्ली के अमर कॉलोनी में गोलीबारी से दहशत, होटल में बैठे युवक-युवती पर फायरिंग; मची अफरा-तफरी

दक्षिण पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी में मंगलवार को हथियार बंद हमलावरों ने एक जोड़े पर फायर कर दी। इस हमले में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दक्षिण पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी में मंगलवार को हथियार बंद हमलावरों ने एक जोड़े पर फायर कर दी। इस हमले में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीन अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारे जाने के बाद एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। यह घटना तब घटी जब वह एक लड़की के साथ स्ट्रीट फूड स्टॉल पर था। लड़की को कोई चोट नहीं आई है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

Amar Colony Firing Case

दिल्ली के अमर कॉलोनी में फायरिंग (फोटो-Istock)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, अमर कॉलोनी थाना इलाके के जाट साहब रेस्टोरेंट में गोली चली है। लड़का और लड़की खाना खाने आये थे। इसी दौरान कुछ लड़के, लड़की को घूरने लगे, जिसका विरोध किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। उस वक्त तो वो लड़के वहां से चले गए, लेकिन महज 4-5 मिनट बाद ही वे वापस लौटे और उनमें से एक लड़के ने पीड़ित पर एक राउंड फायर कर दी। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

End of Feed