सूरत एयरपोर्ट के रनवे के पास लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, कई फ्लाइट डायवर्ट तो कई हुई लेट

Surat Airport Fire: गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर के रनवे के पास घास में आग लग गई। आग के कारण पूरे रनवे पर काला धुआं देखने को मिला, जिसके चलते फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया, वहीं कई फ्लाइटें देरी से चली। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।

Surat Airport Fire: गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास घास में भीषण आग लग गई। एयरपोर्ट रनवे के पास आग देख लोगों में हड़कंप मच गया है। रनवे के पास घास में लगी आग इतनी भीषण है कि पूरे रनवे पर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया।

दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है, लेकिन इस दौरान सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट प्रभावित हुई। कुछ फ्लाइटों को रनवे पर आग की स्थिति और धुआं देखते हुए डायवर्ट किया गया और कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं। गनीमत ये रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुई है। आग के कारण पूरे रनवे को तुरंत खाली करवा दिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

End of Feed