Delhi Fire: ITO में सेल्स ट्रेड एंड टैक्सेस बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

दिल्ली में गुरुवार सुबह आईटीओ स्थित ट्रेड एंड टैक्सेस बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 9:10 बजे तक आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Delhi Fire News: दिल्ली के ITO स्थित ट्रेड एंड टैक्सेस बिल्डिंग में गुरुवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल सका है।

fire

सांकेतिक फोटो

इमारत की 12वीं मंजिल पर लगी आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार आग बिल्डिंग की 12 मंजिल पर लगी, जहां सेल्स टेक्स का ऑफिस है। दमकल विभाग को गुरुवार सुबह करीब 8:36 बजे इस बहुमंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की। बिल्डिंग के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की टीम ने आग को अन्य मंजिलों पर फैलने से रोकने के लिए भी विशेष सतर्कता बरती।

End of Feed