Delhi News: केशवपुरम की चार मंजिला इमारत में लगी आग, तीन लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू; टला बड़ा हादसा

दिल्ली के केशव पुरम इलाके पर सोमवार तड़के चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। गनीमत की बात है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगे 24 बिजली मीटरों तक सीमित रही। दमकल विभाग ने समय रहते छत पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Delhi Fire News: दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले के केशवपुरम इलाके में सोमवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। यहां एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाकर छत पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Delhi Fire

फायर ब्रिगेड ने समय रहते बचाईं जानें

अधिकारियों के अनुसार, आग की घटना लॉरेंस रोड स्थित एक रिहायशी भवन में हुई। सुबह करीब 2:03 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद तत्काल दो फायर टेंडर, दो वाटर बाउजर और एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल को मौके पर रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने इमारत के ग्राउंड फ्लोर को आग से घिरा पया। बिल्डिंग की छत पर तीन लोग फंसे गौरव (28), कैरा (25) और इंदु बत्रा (55) फंसे हुए थे। जिन्हें दमकल की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

End of Feed