Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में आम और लीची को लेकर मारपीट, लाठी-डंडे के साथ चली गोलियां

बिहार के बेगूसराय में दबंगों की दबंगई दिखी है। आम और लीची को लेकर मारपीट हुई, जिसमें जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चली है। मौके पर पुलिस तैनात है।

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में दबंगों का दबंगई देखने को मिला है। बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और गोली चली है। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद लीची और आम के बगीचे में लूट की वजह से हुआ, जिसके बाद गोली और लाठी चलने तक बात पहुंच गई।

begusarai litchi vivad

घटनास्थल की तस्वीर।

लाठी-डंडे से पिटाई

मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंगो द्वारा लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीड़ित परिवार की पिटाई की जा रही है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी बहियार की है। घायल व्यक्ति की पहचान चौकी गांव के रहने वाले मुकेश महतो एवं रंजन कुमार सहित अन्य लोगों के तौर पर हुई है।

End of Feed