फरीदाबाद के होटल में मिला DU की 19 वर्षीय छात्रा का शव, आत्महत्या की आशंका, साथ आया युवक फरार

हरियाणा के फरीदाबाद सराय थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की 19 वर्षीय छात्रा अर्चना का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कमरा अंदर से बंद था और चूहों को मारने की दवा से मौत की आशंका है। साथ ठहरा पड़ोसी युवक घटना के बाद से गायब है।

फरीदाबाद सराय थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की 19 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक ने होटल के कमरे में कथित तौर पर चूहों को मारने की दवा खाकर जान दे दी। वह अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ सोमवार से होटल में ठहरी हुई थी। घटना के बाद से युवक लापता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर साजिश के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया।

faridabad girl dead body

होटल में मिली लाश

कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी

मृतका की पहचान अर्चना (19) के रूप में हुई है। वह गांव कुरैशीपुर की गांधी कॉलोनी की रहने वाली थी और दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार, अर्चना सोमवार सुबह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। सोमवार को करीब तीन बजे तक उसके परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

End of Feed